Sunday, May 23, 2010

वीणा

मामा जी विचित्र वीणा वादक है। पूरा जीवन अपनी वीणा के माध्यम से स्वर साधना करते रहे किन्तु वो नाम और शोहरत नहीं मिली जिसके वो हक़दार है। लेकिन मामा जी में, मै जो संतोष और आनंद देखता हूँ वह अद्भुत है। मामा जी अपनी वीणा के बारे में क्या सोचते है, वो उन्होंने कभी मुझसे कहा तो नहीं लेकिन क्या सोचते होंगे , मैंने आगे की पंक्तिओं में उकेरने की कोशिश की है।

तेरा श्रृंगार कर मधुमय जीवन करता हूँ,
तुझ में व्याप्त है, गौरव मेरा,
तू ही मेरी वाणी है,
तेरे आलिंगन से देखो शोभा मेरी बढती है,
औ जिसमे मै नित सराबोर हूँ, वह सुधा तुझही से बहती है।

मेरा सर्वस्व, मेरी वीणा है,
इसके तारों से बहती, मेरे अंतर की पीड़ा है।
जब तार ये झंकृत होते है, अमृत की धारा रहती है,
मेरे अंतर से मानो नित nayee bhageerathi bahati है।

कभी-कभी सुर से फूटे, अथाह वेदना का सागर,
औ कभी देखो छलकआती रस पूरित सुख की गागर।

जब मेरी वीणा के तारों को, पवन स्पर्श कर जाती है,
वो प्राणवान हो गाती है, वो शीतलता फैलाती है।

मैंने सदा इसी माध्यम से अपने भावों को व्यक्त किया,
मैंने सदा इसी के द्वारा अपने देवों को अर्घ्य दिया।

तेरे रूप में वंदन करता हूँ मै अपनी माता का,
तेरे दर्शन से है होता, सूर्योदय मेरे प्रातः का।

वीणा का ये वादक करता, श्रद्धा के ये सुमन है अर्पित,
वीणा का साधक कहता, तुझ पर मेरा सर्वस्व समर्पित।

मेरी वीणा मुझ से कहती,
अंतर के तारों को तेरे,कोई छेड़े कितना भी,
रस तुम उसको उतना देना,
संभव हो जितना भी।

Monday, May 17, 2010

स्वप्न बन कर रह गया है,
मन के स्रोत से जो बन के निकला था भागीरथी,
मरू की किसी आंधी सा,उड़ गया है,
स्वप्न बन कर रह गया है।

जर-जर दुर्ग सा ढ़ह गया,
हताश नयनो से नीर सा बह गया है,
जल चुकी किताब का अद्ध्याए बन रह गया है,
स्वप्न बन कर रह गया है।

धनुष से तेरे जो छूटा,वो अब आत्मघाती हो रहा है,
पर तेरी निष्क्रियता से लगता है,तू सो रहा है।

था तुझे विश्वास,तेरे पराक्रम पर सदा,
पर तेरी इस हार से तू काठ बन कर रह गया है।

स्वप्न बन कर रह गया है.................

Saturday, May 8, 2010

आज एक कार्यक्रम में, मै अपने एक पिता तुल्य बुजुर्ग से कुछ बात कर रहा था, कि अचानक मेरा मोबाइल बज उठा.मैंने आदरणीय से इजाज़त ली और दो मिनट बात पुनः उन से मुखातिब हुआ तो मोहतरम चल रही चर्चा को छोड़ कर मोबाइल फ़ोन को गाली देने लगे।गरजे, साला मरी-मुर्दनी में जाओ, वहां ye mardood gaane lagta hai "tu cheez badi hai mast-mast"। मैंने sanchaar kranti कि duhai di तो hujoor bole,ke shanti तो chali gaii। मैंने, hameshaa sampark में bane rahane कि suvidha ka sahara liya तो manyavar, mere और meri lachaar pidhi ke peechhe pad gai। bole tumharaa dosh nahi hai, tumhari generation hi suvidha bhogi hai। मै कुछ der chup रहा ,phir saraa lihaaz kinaare rakh कर मैंने palatwaar kiya। मैंने kaha sahab, dosh aapka bhi nahi hai। maslaa sirf itnaa hai कि, aap aur aap क़ी pidhi, har us upkaran aur madhyam ke khilaaph hai, jo samvaad heentaa क़ी sthiti को samapt karene में zara si bhi madadgar saabit ho sakti hai। wo khamosh ho gai.......,lekin, mai soch rahaa thaa, ke kya hum wakai में ananat kaal से chale aa rahe, pidhidyo ke is dwand को smaapt nahi कर sakte? nishchit roop से कर sakte hai! agar aisa hi koi vyavhaarik upkarn dhaaran कर le jiska prayog samvaad heentaa, khatam hi na kre, apitu use janm hi na lene de।
बात-बात में बात nikal aayi तो मैंने madh di। aap ke bhi samajh में aa jai तो kahi jad dijie gaa।
ram-ram

Friday, May 7, 2010

एक ज़मींदार खानदान और बड़े व्यापारिक ,नामवर घराने से होना किसी के लिए भी शान की बात है लेकिन प्रतिष्ठा जब लकीरें खीचती है कार्य के बीच में, कर्म के प्रकार के बीच में ,जब आपके आगे और पीछे चलने वाला,वो बड़ा सा नाम जो वजह है गर्व से ऊँचे हुए आपके मस्तक की,जो कारण है, अहंकार से चौड़ी हुई आपकी छाती की,जिसकी वजह से आपकी चाल का मद लोगो को ठिठकने पर मजबूर कर देता है, जिस शान का नशा आपकी आँखों को औरो को खुद से छोटा या कमतर देखने के लिए उकसाता है, वही शान ,वही बड़ा सा नाम जब सिर्फ आपके लिए किसी काम को छोटा या बड़ा बनाता है,तो यही प्रतिष्ठा का प्याला ,जिसकी चुस्कियां, रंगीनिया बेखेरती थी,एक ऐसा कडुवा घूंट मालूम चलता है,जिसे न पिया ही जा सकता है और न फेंका जा सके.

Thursday, May 6, 2010

बहुत वक़्त से सुनता आ रहा हूँ ,इन्टरनेट की दुनिया के बारे में लेकिन कभी इसमें प्रवेश की हिम्मत नहीं जुटा पाया। आज मै अंगुलिओं पे नाचती इस दुनिया में जन्म ले रहा हूँ । मै स्वाधीन इस दुनिया के अपने अग्रजों को सलाम करता हूँ। आप मेरा मार्गदर्शन करेंगे ऐसी आप से अपेक्छा और निवेदन है। राम राम